Blog

थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 टैबलेट, एक मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नगद व 01 अवैध तमन्चा बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 16.01.2026 को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा बीट पुलिसिंग की सहायता से कार्यवाही करते हुए 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी भोला उर्फ अजय पुत्र पप्पू सागर उर्फ हेतराम को सेक्टर-37 बस स्टेण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 01 टैबलेट, एक मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नगद व 01 अवैध तमन्चा बरामद हुआ है। बरामद किया गया टैबलेट व मोबाइल फोन थाना सेक्टर-39 नोएडा पर पंजीकृत मुकदमों से सम्बन्धित है। अभियुक्त भोला की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

Related Articles

Back to top button