थाना दादरी पुलिस द्वारा पुरस्कार घोषित / वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 50 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित / वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ निजाम पुत्र मेहर उर्फ महरूद्दीन उर्फ अल्लामेहर निवासी नई बस्ती पट्टी मुडाला नाला के पास कस्बा व
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
थाना खेकडा बागपत दूसरा पता गजे मास्टर के घर के सामने पाठशाला रोड कस्बा व थाना खेकडा बागपत तीसरा पता म0नं0 600 गली नं0 02 गढी मेंडू चौहान बांगर ब्रहमपुरी सीलमपुर दिल्ली चौथा पता अली भाई की मस्जिद के सामने शास्त्रीपुरम हैदराबाद उम्र 30 वर्ष को पुलिस मुठभेड के दौरान जीटी रोड कोट नहर से बसन्तपुर बांगर जाने वाली सडक से गिरफ्तार किया गया ।

मुठभेड के दौरान घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज व चोरी की मोटर साईकिल बरामद हुई । अभियुक्त द्वारा वर्ष 2022 मे अपने 08 अन्य साथियो के साथ मिलकर थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत केएमपी पर लोहे की चद्दरो से भरे ट्रक लूट की घटना को अन्जाम दिया गया था ।

पूर्व मे ही अन्य अभियुक्तगण को मय ट्रक मय माल के गिरफ्तार किया जा चूका है । अभियुक्त सोनू उर्फ निजाम उपरोक्त 03 वर्ष से लगातार फरार चल रहा था । मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अभियुक्त सोनू उर्फ निजाम उपरोक्त को इलाज हेतु सीएचसी दादरी भेजा गया है ।

अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त के विरूद्ध निम्नलिखित अभियोग पंजीकृत है ।









