Blog

थाना रबूपुरा पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 15/16.08.2026 की रात्रि में थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा कार्गों टी प्वाईंट पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिनको पुलिस पार्टी द्वारा रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वह रूके नहीं बल्कि मोटर साइकिल मोडकर भागने का प्रयास करने लगे, मोटर साइकिल गिर जाने के कारण पीछे बैठे अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान 1.बन्टी उर्फ मलिंगा पुत्र भोजराज निवासी ग्राम मुरादगढी

थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र 34 वर्ष के रूप में हुयी, जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर (नाल में फंसा हुआ), 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किये गये हैं एवं सह अभियुक्त बबलू पुत्र भोजराज निवासी ग्राम मुरादगढी थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र 32 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किये गये हैं। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की एक मो0सा0 यामाहा आर 15 रजि0नं0 डीएल 9एस बीवी 8763 बरामद की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना सुशान्त लोक ईस्ट जोन गुरुग्राम हरियाणा में मु0अ0सं0 51/2024 पंजीकृत है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने के उपरान्त अभियुक्तगण थाना रबूपुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 169/2026 धारा 191(2),191(3),190,333,352,351(3),109(1) बी.एन.एस. में वांछित थे। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button