Blog
रोडवेज बसों में शुक्रवार से तीन दिन तक बहनों के लिए निशुल्क सुविधा रहेगी
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
बुलंदशहर में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बहने निगम की बसों में तीन दिन निशुल्क सफर कर सकेगी। रक्षाबंधन का त्योहार नौ अगस्त को है। ऐसे में शुक्रवार से बुलंदशहर, खुर्जा एवं सिकंदराबाद डिपो की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क सफर की सुविधा शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें कि बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि जिले में संचालित निगम की बसों में शुक्रवार सुबह छह बजे से रविवार रात 12 बजे तक महिलाओं को निशुल्क सफर की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान महिलाओं को शून्य धनराशि का टिकट जारी होगा।









