Blog

ग्रेटर नोएडा: किताब की जगह बच्चों के हाथ में झाड़ू, बेसिक शिक्षा के दावे फेल

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा ।के तुस्याना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे यूनिफॉर्म पहने हुए किताबों की जगह हाथों में झाड़ू लिए परिसर की सफाई करते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल में सफाई कर्मचारी की नियमित व्यवस्था नहीं है

जिसके कारण मासूम बच्चों से ही झाड़ू लगवाई जा रही है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूल में बच्चों से किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम करवाना प्रतिबंधित है। बेसिक शिक्षा विभाग लगातार सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और बेहतर सुविधाओं के दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल पढ़ने भेजा जाता है, सफाई करने नहीं। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई और स्कूल में स्थायी सफाई व्यवस्था की मांग की है।

Related Articles

Back to top button