Blog

ग्राम पाठशाला टीम द्वारा किसान नेता राजकुमार रूपवास का भव्य स्वागत

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

किसान हितैषी एवं संघर्षशील युवा नेता श्री राजकुमार रूपवास जी को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा*संगठन का उत्तर प्रदेश,महासचिव*नियुक्त किए जाने पर ग्राम पाठशाला टीम द्वारा रेलवे रोड, दादरी स्थित संगठन कार्यालय में पटका पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया

इस अवसर पर ग्राम पाठशाला टीम के *नितिन नागर* ने कहा कि यह पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि किसानों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज़ को और अधिक मजबूती से उठाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि दादरी तहसील अध्यक्ष से उत्तर प्रदेश महासचिव तक का राजकुमार रूपवास जी का सफर संघर्ष, समर्पण, जनसेवा और गरीब, मजदूर तथा बेसहारा लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है। ग्राम पाठशाला टीम उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करती हैं अपने संबोधन में राजकुमार रूपवास जी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान जी* एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में उन्हें उत्तर प्रदेश महासचिव का नियुक्ति पत्र देकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, गरीबों एवं बेसहारा लोगों की सेवा के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर नितिन नागर, मनोज नागर, प्रधानाचार्य सादुल्लापुर, अमित मुखिया, राकेश चौधरी (मानपुर)*किसान नेता राजकुमार रूपवास,जगेश योगेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button