Blog

दादरी स्थित मोहन कुंज में रोटरी क्लब दादरी के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. आर. पी. शर्मा ने अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की I

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3012 रो. अमित गुप्ता ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल एक ऐसी समाज सेवी संस्था है जो ग्लोबली कार्य कर रही है I पोलियो के उन्मूलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली यह शिक्षा, वातावरण एवं स्वास्थ्य जैसे कई अन्य ज्वलंत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके समाधान पर कार्य करती आ रही है

I

शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा ने कह कि समाज को रोटरी क्लब जैसी और संस्थाओ को आगे बढ़कर शिक्षा, वातावरण एवं अन्य जन समस्याओं को दूर करने के लिये कार्य करने की आवश्यकता है I

संस्था के अध्यक्ष डॉ. आर. पी. शर्मा ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल द्वारा निर्धारित समाज सेवा के फोकस एरियाज को ध्यान में रखते हुए दादरी क्लब कार्य करता आ रहा है I बीते तीन महीनों में समाज, वातावरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करते हुए क्लब ने पचास प्रोजेक्ट्स किये हैं और एक बड़ा लक्ष्य लिये हम कार्य कर रहे हैं I

सचिव डॉ रोहित शर्मा ने बताया कि दादरी में यह क्लब पिछले 47 वर्षो से कार्य करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा I ट्रेनर कृष्णा बंसल ने बताया कि आने वाले महीनों में निर्धारित किये गये लक्ष्य पूरे किये जाएगे ताकि समाज का हर तबका लाभान्वित हो सके I समारोह में सात नये सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की I इस अवसर पर रोटरी क्लब दादरी द्वारा प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका ” रोटरी दीप ” का विमोचन भी किया गया I

कार्यक्रम का संचालन रो. कृष्णा बंसल ने किया I कार्यक्रम में रो. उमेश शर्मा, अजय गर्ग, प्रवीण गोयल, धर्मेन्द्र शर्मा, शिव कुमार अग्रवाल, विजय बंसल विनय गर्ग, संजय गर्ग,पवन बंसल, राजेश गर्ग आदि उपस्थित रहे I

Related Articles

Back to top button