Blog
थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा पशु चोरी की घटना करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक मोटर साइकिल, एक मोबाइल फोन व अवैध शस्त्र बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 17.1.2026 को वादी के द्वारा अज्ञात चोर द्वारा बोलेरो पिकअप न0ं डीएल 12 एजी 8651 चालक अज्ञात व स्पलेण्डर मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति अज्ञात द्वारा पशुओ की चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना रबूपुरा पर मु0अ0सं0 14/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।
*कार्यवाही का विवरण*
दिनांक 24.01.2026 को थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आये व वांछित अभियुक्तगण 1. साहिब पुत्र हसरत 2. अजहर पुत्र हसरत को धनपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया गया है तथा मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी है।









