पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम द्वारा एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार के साथ
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

थाना जारचा क्षेत्रांतर्गत धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं एवं नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए मोहर्रम को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा किसी भी प्रकार से धार्मिक भावनाओं को आहत न करने की अपील की गई।

इसके उपरांत डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा मय पुलिस बल के थाना जारचा क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि धार्मिक भावनाओं को भड़काने अथवा दुष्प्रचार करने का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।









