Blog
थाना जारचा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 05.06.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से अवैध शस्त्र के साथ मु0अ0सं0 77/2026 धारा 115(2)/352/351(2)/117(2)/109(1)/3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ धारा पुत्र ज्ञानेन्द्र सिंह को ग्राम छायसा की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 02.05.2026 को वादी द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध वादी के भाई के साथ गाला-गलौच कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के संबन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना जारचा पर मु0अ0सं0 77/2026 धारा 115(2)/352/351(2)117(2)/109(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।









