Blog

दादरी:- समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा गौतम बुद्ध नगर जनपद के गांव छपरौला निवासी सुनीता यादव को राष्ट्रीय सचिव नामित किया है।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

सुनीता यादव लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय राजनीति कर रही हैं। इससे पहले वह समाजवादी महिला सभा में प्रदेश सचिव के पद पर की जिम्मेदारी संभाल रही थी तथा पूर्व में समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष के पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुकी है। वह समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर महिलाओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं । उनके कर्तव्य निष्ठा और मेहनत को देखते हुए समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर सुनीता यादव ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान देकर र्शीर्ष नेतृत्व ने ने जो उन पर जो भरोसा जताया है उसको पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का कार्य करेंगी।

Related Articles

Back to top button