थाना सेक्टर-39 पुलिस और मॉर्निंग वॉकर्स के साथ लूटपाट करने वाले बदमाशो के बीच मुठभेड़ के सम्बन्ध मेंः
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
आज दिनाँक 28-10-2023 को थाना सेक्टर-39, नोएडा पुलिस द्वारा सै0-37 पर की जा रही चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियो को रोका गया जो नहीं रुके और पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर जान से मारने की नियत से मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियो द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया

जिस पर पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवार बदमाशो का पीछा किया गया एवं सै0-43 के पास मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव में फायर किया गया जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश का नाम आरिफ पुत्र फरीद निवासी ग्राम भोपुरा, जिला गाजियाबाद एवं एक बदमाश मौके से फरार हो गया।

घायल बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल अपाचे (चोरी की), एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फरार बदमाश की काँम्बिंग की जा रही है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के लुटेरे है, जो सुबह के समय मॉर्निंग वॉकर के साथ लूट करने के इरादे से घूम रहे थे। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।*









