Blog

आज दिनांक 07.05.2024 को थाना सूरजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का उम्र करीब 13 वर्ष घर से बिना बताये कही चला गया है।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बद्ध नगर

 

जिसके बारे में काफी जानकारी करने पर भी कुछ पता नही चल रहा है। उपरोक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया। थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व सोशल मीडिया की सहायता से बच्चे के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया गया। अथक प्रयास व प्रचार प्रसार के बाद उपरोक्त गुमशुदा बच्चे के जनपद अमरोहा में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपद अमरोहा से बच्चे को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने खोये हुए बच्चे को सकुशल पाकर बच्चे के परिजनों द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गयी ।

 

Related Articles

Back to top button