थाना फेस 3 नोएडा पुलिस द्वारा अर्न्तराज्यीय 06 चोर गिरफ्तार, कब्जे से 09 स्मार्ट मोबाइल, 30 कीपैड मोबाइल, 03 एलईडी टीवी, घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार, 02 मो0सा0 व 5300 रूपये बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बद्ध नगर

दिनांक 20.04.2024 को थाना फेस 3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये 06 अर्न्तराज्यीय चोर 1. कमरुद्दीन पुत्र समीम 2. शावेज खांन पुत्र शकील खांन 3. शादाब उर्फ इन्तजार पुत्र गुलाबसूल 4. धीरेन्द्र सिंह पुत्र अंगद सिंह 5. विजय पुत्र किर्तीराम 6. अमन पुत्र सेवाराम को डीएस तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे/निशादेही से 09 अदद स्मार्ट मोबाइल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी के,30 अदद कीपैड मोबाइल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी के, 03 एलईडी टीवी ,एक इन्डेक्सन चुल्हा,घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन वैगेनार गाडी, घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन मो0सा0 यामाह चैसिंस नं0 ME1RG6862R0054121 व स्प्लैण्डर मो0सा0 UP 16 ED 7433 एवं 5300 रूपये नगद बरामद हुए हैं।
*अभियुक्तों का विवरणः*
1.कमरुद्दीन पुत्र समीम निवासी ग्राम सिशानी थाना फकरदयाल जिला मोतीहारी बिहार हाल पता नरेन्द्र का मकान छिजारसी थाना सेक्टर 63 नोएडा गौतमबुद्धनगर
2. शावेज खांन पुत्र शकील खांन निवासी मौहल्ला अल्लाहपुर साबाद थाना साबाद जिला हरदोई हाल पता निन्दर का मकान बहलोलपुर थाना सेक्टर 63 नोएडा गौतमबुद्धनगर
3. शादाब उर्फ इन्तजार पुत्र गुलाबसूल निवासी गरिमा गार्डन थाना शालीमार जिला गाजियाबाद
4. धीरेन्द्र सिंह पुत्र अंगद सिंह निवासी ग्राम कुनेरा थाना बिमार जिला हमीरपुर हाल पता नरेन्द्र का मकान ग्राम छिजारसी थाना सेक्टर 63 नोएडा गौतमबुद्धनगर
5. विजय पुत्र किर्तीराम निवासी ग्राम रामापुर थाना पैंगोलिया जिला बस्ती हाल पता सुन्दर यादव का मकान गली नं0 छिजारसी सैक्टर 63 नोएडा गौतमबुद्धनगर
6. अमन पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम कटरा थाना किशनी जिला मैनपुरी हाल पता गली नं0 6 ग्राम गढी चौखण्डी थाना फेस 3 नोएडा गौतमबुद्दनगर