Blog

थाना दादरी पुलिस द्वारा, 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 देशी बन्दूक 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दिनांक 06.02.2024 को थाना दादरी पुलिस द्वारा थाना दादरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0627/2023 धारा 147/148/149/307/323/504/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त संजय पुत्र रामकुमार सिंह निवासी ग्राम बोडाकी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र – 46 वर्ष को अभियुक्त के निवास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के द्वारा मा0 न्यायालय श्रीमान सत्र न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर से मुकदमा उपरोक्त मे अग्रिम जमानत करा ली गयी है। अभियुक्त की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त 01 देशी बन्दूक 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को ग्राम रामगढ़ कैमराला वाले बम्बे की पुलिया के पास से बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 51/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।

दिनांक 23.11.2023 को थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कैमराला प्रथम पक्ष के 1. अशोक पुत्र चतरसिंह 2. सतेन्द्र पुत्र चतरसिंह 3. बिजेन्द्र पुत्र चतरसिंह द्वारा खेत में जुताई की जा रही थी, जिसके विरोध में द्वितीय पक्ष के 01.संजय पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बोडाकी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर 02.वीर सिंह पुत्र रामरतन निवासी ग्राम रामगढ थाना दादरी गौतमबुद्धनगर 03. राजू पुत्र जयराम निवासी ग्राम रामगढ थाना दादरी गौतमबुद्धनगर व 10 से 15 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा एक राय होकर लाठी डन्डो, सरिया आदि से लैस होकर आपस में गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरु कर दी एवं दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायरिग कर दी प्रकरण के सम्बन्ध में उ0नि0 यशपाल शर्मा द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना दादरी पर मु0अ0सं0 627/2023 धारा 147/148/149/307/323/504/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

Related Articles

Back to top button