थाना बादलपुर पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा अवैध नशीले पदार्थ गाँजे की तस्करी करने वाले दो नफर अभियुक्त को मय 177 किलो 790 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा,
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

एक अदद ट्रक बिना बाडी रजि0 नं0 HR38AB2007 के साथ किया गया गिरफ्तार, बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड रुपये ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्न्रेट-गौतमबुद्धनगर द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अऩ्तर्गत अवैध गांजा की तस्करी की रोकथाम हेतु गैंगों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व घटनाओ की रोकथाम व घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेशो/निर्देशो के अनुपालन में श्रीमान पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा/अपराध महोदय, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा जोन व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त-2 सेन्ट्रल नोएडा महोदय के कुशल पर्यवेक्षण तथा

थाना प्रभारी थाना बादलपुर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के कुशल नेतृत्व थाना बादलपुर पुलिस व एएनटीएफ टीम के द्वारा दिनाँक 18.11.2026 को समय 08.56 बजे अम्बेडकर पार्क के सामने से गाँजे की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त (1) इरफ़ान पुत्र बसीर निवासी सांचोली थाना सोहना जिला गुरुग्राम हरियाणा उम्र करीब 31 वर्ष, (2) आसिफ पुत्र सगीर निवासी सांचोली थाना सोहना जिला गुरुग्राम हरियाणा उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणो से कुल 177 किलो 790 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक अदद ट्रक बिना बाडी HR38AB2007 का बरामद होना, बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड रुपये है । अभियुक्तो उपरोक्त को बाद विधिक कार्यवाही मा0 न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया जा रहा है ।
अपराध करने का तरीकाः
अभियुक्त इरफान मूल रुप से हरियाणा का रहने वाला है जो गाड़ी मालिक है व वर्तमान मे गाडी चलाने का काम करता है, अभियुक्त आसिफ उपरोक्त मूल रुप से हरियाणा राज्य का रहने वाला है और वर्तमान में ट्रक में हेल्पर का काम करता है, अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि यह अवैध नशीला पदार्थ गांजा फुलवानी राज्य उडीसा से गुड़गांव जाना था । अभियुक्त गाँजो को ट्रक मे नीचे टूल बॉक्स के पास एक कैविटी बनाकर जो बिल्कुल डीजल टैंक जैसी प्रतीत होती है में छिपाकर/लोडकर उक्त गाँजे को ईस्टरन पेरीफल पर किसी को डिलीवर करना था । उपरोक्त अभियुक्तगण पूर्व में भी असम राज्य से NDPS मुकदमे में जेल जा चुके है जिसके संबंध मे जानकारी की जा रही है ।









