Blog

मीडिया बंधु भी बनें “भारत की जनगणना 2027” अभियान का हिस्सा, अवश्य करें स्व-गणना

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

जनपद के सम्मानित मीडिया बंधुओं को सादर अवगत कराना है कि भारत सरकार द्वारा संचालित भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-प्रेरणा से स्व-गणना हेतु विशेष जन-जागरूकता एवं सहभागिता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। पत्रकार बंधुओं से विशेष अपेक्षा है कि वे स्वयं https://se.census.gov.in पर स्व-गणना कर इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा अपने माध्यम से समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।
आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि स्व-गणना करने के उपरांत अपनी फोटो सहायक निदेशक सूचना के व्हाट्सएप नंबर 9918966505 पर प्रेषित करने का कष्ट करें, ताकि जनपद स्तर पर इस जनहितकारी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

आइए, जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और “जनगणना 2027” को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Back to top button