आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में*
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 04 नवंबर, 2026
आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि 03.11.26 की रात्रि व 04.11.26 को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह व रविंद्र नाथ वर्मा की टीम द्वारा जेवर टोल पर गाड़ी संख्या यू पी 81 बी टी 7774 से हरेंद्र डेयरी गढ़ी अरनिया जटवार अलीगढ़ के पनीर को दिल्ली ले जाते हुए पकड़ा गया तथा उससे पनीर के 02 नमूने लिए गये।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह व अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा परशुराम विहार कॉलोनी ग्रेटर नोएडा स्थित एम के स्वीट से बूंदी के लड्डू का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता व रितु सक्सेना की टीम द्वारा सेक्टर-52 गिझोर नोएडा स्थित बीकानेर स्वीट्स की निर्माणशाला से 01 छेना रसगुल्ला तथा 01 खोया का नमूना लिया गया और शेष लगभग 135 किग्रा रसगुल्ला व खोया प्रदूषित अवस्था में पाए जाने तथा प्रथम दृष्टया मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त होने के कारण नष्ट कराए गया।

इसके अतिरिक्त इस निर्माण इकाई में अत्यंत अस्वच्छकर परिस्थितियों में निर्माण कार्य किए जाने के कारण सुधार किए जाने तक रजिस्ट्रेशन निलंबन की कार्यवाही की जा रही है तथा तब तक व्यवसाय के संचालन पर रोक लगा दी गई । इस प्रकार कुल 05 नमूने लिए जा चुके हैं तथा कार्यवाही देर रात तक जारी रहेगी। सभी खाद्य कारोबारियों को हिदायत दी गई कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंसी / पंजीकृत आपूर्तिकर्ता से खरीदें तथा खरीद बिल अवश्य लिए जाएं और निर्माण तिथि व बैच नंबर आदि देखकर ही खाद्य सामिग्री प्राप्त करें व उपभोक्ताओं को बिक्री करें।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।









