थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत 01 शातिर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे घटना में प्रयुक्त से 01 अदद देशी तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 जिन्दा कार0 315 बोर व टाटा पंच रजि0नं0 UP16DU1467 बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 31.10.2026 को आवेदक अमर सिंह पुत्र श्री शंकर सिंह निवासी वल्लभगढ सेक्टर 59 मकान नम्बर 73 थाना सेक्टर 58 फरीदाबाद द्वारा थाना दादरी के द्वारा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु०अ०स०- 0535/2026 धारा 351(3) बीएनएस बनाम अभियुक्त सन्दीप भाटी के विरूद्ध पंजीकृत कराया था जिसकी विवेचना उ0नि0 शिवभोला के द्वारा सम्पादित की जा रही है |
*कार्यवाही का विवरण:-*
दिनांक 04.11.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत त्वरित कार्यवाही करते हुए मु०अ०स०- 0535/2026 धारा 351(3)बीएनएस में वांछित अभियुक्त सन्दीप भाटी पुत्र शीशपाल भाटी निवासी ग्राम नई बस्ती थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर को ग्राम शाहपुर की पुलिया से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 जिन्दा कार0 315 बोर व टाटा पंच रजि0नं0 UP16DU1467 बरामद किया गया | कार टाटा पंच रजि0नं0 UP16DU1467 अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया |अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब कुछ दिन पहले मैं इनोपैक वेयर हाऊस जो शाहपुर खुर्द में बन रहा है में गया था उसके जीएम अमर सिंह से मिला जिससे मैने मिट्टी डालने को लेकर बात की तो उसने मना कर दिया। तो मैने तीन चार दिन पहले रात्रि करीब 08.30 बजे उसके गार्ड को तमंचा दिखाकर डराया व धमकाया था यह सोचकर कि वह अपने मालिक को बतायेगा और उसका मालिक डरकर मुझे मिट्टी डालने का ठेका दे देगा यह वही तमंचा है जिससे मैने गार्ड को डराया व धमकाया था। साहब गलती हो गयी। । अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस की बरामदगी हुयी है अतः मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी | अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है |









