थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत लुटेरो / चोरो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद चैन का टुकडा पीली धातु , व घटना में प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 बरामद ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 19.08.26 को आवेदक नमित गौयल पुत्र श्री संजय गोयल नि0 मोहल्ला भ्रम्पुरी थाना दादरी मो0नं0 9910390269 द्वारा अपनी दादी से झपट्टा मार कर गले की चैन ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया था जिसके आधार पर थाना हाजा पर तत्काल मु0अ0सं0 396/26 धारा 304 बीएनएस दर्ज किया गया |
कार्यवाही का विवरण
थाना दादरी पुलिस द्वारा पतारसी सुरागरसी व अन्य कार्यवाही करते हुए उपरोक्त घटना मे संलिप्त लुटेरे/शातिर चोर मोहित पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम अमरमऊ थाना शायेगढ जिला शायेगढ मध्यप्रदेश हाल पता किराये का मकान संजय कालोनी अर्थला थाना साहिवाबाद जिला गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष को एनटीपीसी कट से करीब 30 मीटर रूपवास बाईपास थाना दादरी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे 01 अदद देशी तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, व मु0अ0सं0 396/26 धारा 304 बीएनएस से सम्बंधित 01 अदद चैन का टुकडा पीली धातु व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल रजि0नं0- DL11K4343 बरामद हुई । अभियुक्तग से बरामद 01 अदद चैन का टुकडा पीली धातु बारे में कडाई से पूछताछ करने पर बताया की 10-12 दिन पहले मैंने साथी दानिश पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी ट्रांस हिण्डन थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद किराये पर व मूल पता ग्राम नेकपुर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद के साथ मिलकर इसी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जीटी रोड दादरी से मन्दिर से आती हुई एक महिला के गले से छीनी थी अब इस चैन के टुकडे को मै बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था उसी दौरान पकङ लिया । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।









