Blog

ग्राम पंचायत मंगरौली विकास खण्ड जेवर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 21 अगस्त, 2026

जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आज ग्राम पंचायत मंगरौली, विकास खण्ड जेवर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतमबुद्धनगर ज्योति रानी, प्रबंधक पारस भाटिया, अनुदेशक मनोज कुमार, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला महासचिव गौतमबुद्धनगर देवेन्द्र सिंह प्रजापति, उद्यमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, ऋण सुविधाओं, अनुदान तथा स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में उपस्थित जनसमूह को विस्तृत जानकारी दी गई।
अनुदेशक मनोज कुमार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना तथा निःशुल्क टूल किट वितरण योजना के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं, प्रबंधक पारस भाटिया द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, निःशुल्क टूल किट वितरण योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
माटीकला रोजगार योजना से लाभान्वित उद्यमी राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला महासचिव गौतमबुद्धनगर देवेन्द्र सिंह प्रजापति ने माटीकला उद्योग में मिट्टी से विभिन्न प्रकार के नए एवं उपयोगी बर्तन बनाने की विधियों तथा माटीकला उद्योग को सफलतापूर्वक संचालित करने के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने उपस्थित लोगों को माटीकला के क्षेत्र में स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रबंधक पारस भाटिया द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button