Blog

देवता सोते हैं या अंधविश्वास फैलाने वाले लोगों को भ्रमित करते हैं? महायज्ञ में विद्वानों ने किया मंथन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी। बंबावड़, दादरी, गौतमबुद्ध नगर में सनातन धर्म रक्षार्थ आयोजित 26 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का 24वां दिन श्रद्धा, वैदिक चिंतन और विचार-विमर्श के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकालीन सत्र में वैद्य रामचरण महाशय के ज्येष्ठ सुपुत्र अशोक आर्य सपत्नीक यज्ञमान रहे।

महायज्ञ के मीडिया प्रभारी ओमवीर आर्य एडवोकेट ने बताया कि आज की सभा का मुख्य विषय “क्या देवता सोते हैं या यह कहकर लोगों को मूर्ख बनाया जाता है?” रहा। विषय पर उपस्थित विद्वानों ने अपने-अपने विचार रखते हुए वैदिक दृष्टिकोण से देवताओं, आस्था और अंधविश्वास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में तर्कपूर्ण चिंतन और वैदिक ज्ञान को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

सभा की अध्यक्षता जलालपुर निवासी मास्टर भंवर सिंह आर्य ने की। महायज्ञ के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह सरपंच जुनपत, संयोजक महेंद्र सिंह आर्य बंबावड़, व्यवस्थापक वीरेंद्र शास्त्री, रविंद्र आर्य एवं सतीश आर्य घोड़ी-बछेड़ा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दिवाकर आर्य कूड़ीखेड़ा, प्रदीप प्रधान, रामकुमार प्रधान, भोपाल नागर, सतपाल आर्य, चरण सिंह आर्य, श्रीनिवास आर्य, महेंद्र आर्य, प्रवेश पप्पू आर्य, महरचंद महाशय, प्रेमचंद आर्य, अतर सिंह आर्य समादीपुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी सत्यव्रत, आचार्य रघुराज, स्वामी पूर्णानंद एवं स्वामी शिवानंद ने भी वैदिक विचारों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। महायज्ञ की पूर्णाहुति 23 अगस्त को होगी, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button