Blog

एनटीपीसी दादरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

एनटीपीसी दादरी में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के गायन से हुआ। इसके पश्चात श्री ए. के. मिश्र, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी दादरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री ए. के. मिश्र ने एनटीपीसी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एनटीपीसी 91 गीगावाट की विद्युत उत्पादन क्षमता के स्तर तक पहुंच गया है। उन्होंने एनटीपीसी दादरी की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं योगदान के लिए कर्मचारियों को बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर, एक्सीलेंस अवार्ड्स, डिपार्टमेंटल एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर एवं हेल्थ चैंपियन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button