थाना बादलपुर पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का विवरण-
दिनांक 05.08.2026 को थाना बादलपुर क्षेत्रान्तर्गत वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के घर पर फायरिंग करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना बादलपुर पर मु0अ0सं0 218/2026 धारा 125/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
कार्यवाही का विवरण-
आज दिनांक 08.08.2026 को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्तगण (1) अनुराग उर्फ छोटू पुत्र कैलाश (2) शिवम उर्फ भूरा पुत्र जगदीश को वायु एन्कलेव 1 में रेलवे लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अनुराग उर्फ छोटू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल .32 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .32 बोर व शिवम उर्फ भूरा उपरोक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है, बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बादलपुर पर धाराओं की बढोत्तरी करते हुये मु0अ0स0 218 /2026 धारा 109(1),351(2),352,125 बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 220/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरणः-*
(1) अनुराग उर्फ छोटू पुत्र कैलाश निवासी वायु एन्कलेव-1 खेडा धर्मपुरा थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 23 वर्ष ।
(2) शिवम उर्फ भूरा पुत्र जगदीश निवासी सिद्व बाबा मन्दिर आर0के0 स्वीटस के पास थाना बादलपुर उम्र करीब 20 वर्ष मूल निवासी ग्राम अलीनगर पोस्ट भदेशी कोल थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़।









