
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 01.08.2026 को वादिया द्वारा थाना दनकौर पर आकर तहरीर दी गई कि आरोपीगण 1. यशपाल शर्मा पुत्र ब्रजपाल शर्मा 2. विजयपाल शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा द्वारा उनके पति नवीन शर्मा से ₹25 लाख नकद ले लिए गए तथा वापस मांगने पर रुपये वापस नहीं दिए, बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया व जान से मारने की धमकी देने लगे। तहरीर के अनुसार, उक्त घटना से क्षुब्ध होकर मृतक नवीन शर्मा ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया तो परिजनों द्वारा उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।









