Blog

थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल फोन स्नैचिंग/टप्पेबाजी/चोरी करने तथा चोरी/स्नैचिंग के मोबाइल फोन खरीदने वाले 08 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशादेही से 98 मोबाइल फोन, भिन्न-भिन्न कंपनियो की 100 डिस्प्ले, 207 बैटरी, 40 मोबाइल खोखा, भिन्न भिन्न कंपनियो के मोबाइल बैक पैनल 103, मोबाइल खोलने के लिए प्रयोग किये जाने वाले 10 पेंचकस, 01 अवैध चाकू व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 05.08.2026 को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर मोबाइल फोन स्नैचिंग/टप्पेबाजी/चोरी करने वाले 02 अभियुक्त 1.कुशल पुत्र कनही सिंह 2.रुपेश उर्फ गोलू पुत्र सुनील कुमार मिश्रा को ग्रीन बेल्ट सेक्टर-63 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से लूट से संबन्धित 01 मोबाइल फोन, 01 अवैध चाकू तथा चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा चोरी/स्नौचिंग कर बेचे गये मोबाइल फोन के बारे में जानकारी दी गई। उक्त सचूना के आधार पर कार्यावाही करते हुए स्नैचिंग/लूटे गये मोबाइल फोन को खरीदने वाले 06 अन्य अभियुक्त 1.निजामुद्दीन पुत्र शाहबुद्दून 2.आरिफ पुत्र शौकीन 3.सोनू पुत्र पप्पू 4.छोट्टे पुत्र जब्बीर 5.गुलफाम पुत्र शौकीन 6.हारुन पुत्र बल्ली को ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-63 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से 97 मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनियों के, भिन्न-भिन्न कंपनियों की 100 डिस्प्ले, 207 बैटरी, 40 मोबाइल खोखा व 103 मोबाइल बैक पैनल बरामद किये गये है। (इन लोगों से कुल लगभग 300 से अधिक मोबाइल व उनके पार्ट्स बरामद हुए है।)

*पूछताछ का विवरण-*

1-अभियुक्त कुशल द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह रैपिडो चलाता है तथा अपने साथी रूपेश उर्फ गोलू के साथ मिलकर राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन स्नैच/लूट लेते है। यह मोबाइल फोन को अपने अन्य साथियों को बेच देते है।

2-अभियुक्त निजामुद्दीन, आरिफ, सोनू, छोट्टे, गुलफाम. हारुन द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि हम जीरा बेचने व बाल खरीदने का काम करते है। हम लोग चोरी व लूट करने वाले लोगो से मोबाइल फोन 1500-2000 रूपये में खरीदते थे। उन मोबाइल फोन के पार्ट्स निकालकर हम उनको इकट्ठा करके बेच देते थे और जो पैसा मिलता था उन्हे हम आपस में बाट लेते थे।

 

Related Articles

Back to top button