Blog
थाना फेस-2 पुलिस द्वारा चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 16 मोबाइल फोन व 01 अवैध चाकू बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 31.07.2026 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से चोरी करने वाला 01 अभियुक्त सत्यम राय पुत्र संतोष राय को दादरी मैन रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 16 भिन्न-भिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जोकि भीड़-भाड़ वाले स्थान व साप्ताहिक बाजारों में घूम-फिरकर मौके का फायदा उठाकर लोगों के कीमती फोन चोरी करता है।









