Blog

थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा विभिन्न कम्पनीयों में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले 02 पुरूष आरोपी व 04 महिला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 03 मोबाइल फोन, 11 फीस बुक, 04 रसीद बुक, 22 प्रचार प्रसार पम्पलेट, 20 रिक्रूट भरे हुए फार्म बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 27.07.2026 को साइबर टीम नोएडा जोन एंव थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही में अट्टा मार्केट सेक्टर 27 नोएडा बिल्डिंग से 04 महिला आरोपी 1. स्वेता सिंह उर्फ प्रिया पुत्री चन्द्र प्रताप सिंह 2. नीजू यादव पुत्री मनोज यादव 3.कीर्ति सिंह उर्फ मीरा पत्नी उज्जवल

सिंह 04- पूजा पुत्री लल्लू प्रसाद व 02 पुरुष आरोपी 1. रूपेश कुमार पुत्र राम कुमार सिंह 2. आमीर राणा पुत्र मईनूद्दीन को वादी की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 03 मोबाइल फोन, 11 फीस बुक, 04 रसीद बुक, 22 प्रचार प्रसार पम्पलेट, 20 रिक्रूट भरे हुए फार्म बरामद किए गए।
उपरोक्त अभि0 जनता के युवा वर्गों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर रूपयों की वसूली का कार्य करते थे

इस कृत्य के अभि0 उपरोक्त के विरुद्ध थाना सेक्टर 20, नोएडा पर मु0अ0सं0 308/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजिकृत किया गया है ।

Related Articles

Back to top button