थाना दादरी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन, अवैध शस्त्र, घटना में प्रयुक्त कार व चोरी के आभूषण बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण/ कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 26.07.2026 को थाना दादरी पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि इग्निश कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया है, जिसके संबंध में थाना दादरी पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त घटना में संंलिप्त 02 शातिर चोर/ स्नेचर 1. करन नागर पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम रोजा जलालपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता ओमीक्रोन 02, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 23 वर्ष 2. मुकुल पुत्र अशोक निवासी ग्राम राजतपुर, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता ओमीक्रोन 02, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर,

उम्र लगभग 24 वर्ष को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घोडीबछेड़ा से रामगढ़ अण्डरपास की ओर जाने वाले कट के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। उक्त बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई तो आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त करन नागर उपरोक्त घायल हो गया, घायल अभियुक्त करन नागर के कब्जे से 01 देशी तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया था तथा अभियुक्त मुकुल को पुलिस कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त मुकुल के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है तथा अभियुक्तों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त कार रजि0नं0- इग्निस कार नं0 HR87Q5862 तथा सेक्टर ज्यू-01 में घर से चोरी किए गए आभूषणों में से 02 जोड़ी पायल व 02 जोड़ी बिछियाँ (सफेद धातू) बरामद की गयी है। घायल अभियुक्त करन नागर को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।









