Blog

उमेश राठी को जूनियर हाई स्कूल लूक्सर मे प्रधानाचार्य बनाई जाने पर किसान नेता ने दी बधाई.

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा लूक्सर गांव मे स्थित सरकारी विद्यालय जूनियर हाई स्कूल लूक्सर में प्रधानाचार्य का पदभार संभालने पर उमेश राठी को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव किसान नेता राजकुमार रूपबास ने स्कूल में पहुँचकर उनको पगड़ी बांधकर, फूलमाला व गुलदस्ता,पेन, डायरी देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर किसान नेता राजकुमार रूपवास का कहना है कि उमेश राठी जी ने प्रधानाचार्य का जो महत्वपूर्ण पदभार संभाला है वह बहुत ही गौरव का विषय है। क्योंकि कोई भी व्यक्ति किसी भी मुकाम को पहुंचने के लिए मेहनत करता है

और मेहनत का फल अवश्य मिलता है क्योंकि शिक्षा एक ऐसी चीज है जिसका कभी बटवारा नहीं होता है हर चीज का बंटवारा हो जाता है लेकिन शिक्षा का कभी बटवारा नहीं होता है इसीलिए उमेश राठी जी ने अपनी नेतृत्व क्षमता से जो मुकाम हासिल किया है वह बहुत सराहनीय है और हम आशा करते हैं उच्च प्राथमिक विद्यालय लुक्सर में अच्छी शिक्षा को लेकर एवं नशा मुक्ति को लेकर बच्चों को जागरूक करेंगे। उमेश राठी प्रधानाचार्य का कहना है कि जो जिम्मेदारी मुझे विद्यालय में मिली है मैं उसको पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाऊंगा।मैं सभी स्टाफ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करूंगा और कोशिश करूंगा की विद्यालय शिक्षा को लेकर खेलकूद को लेकर और बेहतर ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करूंगा। बधाई देने के अवसर पर किसान नेता राजकुमार रूपबास,मीनू चौधरी, शालू चौधरी, ज्योति दुबे, अनीता, कविता नागर,एआरपी अनामिका सिंह,पूजा नागर,उमेश कुमार, शोएब,राजकिशोर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button