थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से लूटा हुआ 01 मोबाइल फोन, 2250 रूपये नगद, घटना में प्रयुक्त ऑटो व 01 अवैध चाकू बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का विवरण-
थाना सेक्टर-63 पर वादी द्वारा तहरीर देकर सूचना दी गई कि दिनांक 24-25/06/2026 की रात्रि में तीन अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी को टैम्पू में बरौला के लिये बैठाकर उसको पर्थला पुल से सेक्टर-80 नोएडा की तरफ सर्विस रोड़ पर सुनसान जगह ले जाकर वादी से उसका मोबाइल फोन, 1000 रूपये नगद लूट लिये गये तथा वादी के मोबाइल से ऑनलाइन पैसे ट्रान्सफर कर लिये गये। वादी द्वारा दी गई

तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-63 नोएडा पर मु0अ0सं0 298/2026 धारा 309(4)/3(5) बीएनएस व 66सी/66डी आई.टी एक्ट पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 14.07.2026 को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए ऑटो में बैठाकर लूट करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त 1.दानिश मलिक पुत्र राशिद मलिक 2.चंदन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा को बी-1 चौराहे के पास बंद पड़े पेट्रोल पम्प की ओर जाने वाले सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटा हुआ 01 मोबाइल फोन, 2250 रूपये नगद, घटना में प्रयुक्त ऑटो व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि अभियुक्त चन्दन चाय की दुकान लगाता था तथा दानिश रात में टैम्पू चलाता था। इनके द्वारा मिलकर लूटपाट करने की योजना बनायी गयी। यह लोग नोएडा की अलग-अलग जगह से सवारी बैठाकर उन्हे किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उनसे पैसे व मोबाइल फोन आदि सामान छीन लेते थे और पीड़ित को आगे कहीं सुनसान जगह पर उतार देते थे। लूटपाट से मिले पैसों को यह लोग आपस में बांट लेते थे।









