सडक सुरक्षा के दृष्टिगत सडक दुर्घटनाओं व इनमें होने वाली मृत्यु की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर आमजन व वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए माह नवम्बर को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर द्वारा दिनांक 04.11.2023 को जागरूकता/प्रवर्तन में की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत् है
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
*जागरूकता कार्यक्रम (लगभग 18) -*
1-यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी सैल द्वारा फेज-02, एनएसईज, भंगेल 110 बी मार्किट, महर्षि आश्रम चौक और सैक्टर 37 पर प्रचार-प्रसार वाहन पर एलईडी के माध्यम से आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

2-सहायक पुलिस आयुक्त यातायात तृतीय श्री राजीव कुमार गुप्ता के निर्देशन में यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी सैल द्वारा भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इण्टर कालेज तिलपता, वैदिक कन्या इण्टर कालेज दादरी, श्री अग्रसेन आदर्श इण्टर कालेज दादरी और आर्यदीप पब्लिक स्कूल सूरजपुर में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

3-यातायात निरीक्षक श्री संजय कुमार पाल द्वारा गलगोटिया यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा पर आमजन व ऑटो/टैम्पों/ई-रिक्शा चालकों को एकत्रित कर यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
4-यातायात निरीक्षक श्री संजय कुमार पाल द्वारा खेरली नहर पर टैªक्टर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। टैªक्टर-ट्राली पर सुरक्षा की दृष्टि से रिफ्लेक्टिव टेप लगायी गयी।

5-यातायात निरीक्षक श्री सुनील कुमार व टीएसआई श्री मोहकम सिंह द्वारा किसान चौक पर ऑटो/ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
6-सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम श्री श्यामजीत पर्मिला सिंह के निर्देशन में यातायात निरीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह व टीएसआई श्री जयप्रकाश सिंह द्वारा मैट्रों स्टेशन सैक्टर 16 व कार मार्किट सैक्टर 16 में नो-पार्किंग में खडे वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गयी।

7-सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम श्री श्यामजीत पर्मिला सिंह के निर्देशन में यातायात उपनिरीक्षक श्री सत्यवीर सिंह द्वारा सैक्टर 125 पर सार्वजनिक मार्ग पर नो-पार्किंग में खडे वाहनों के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गयी।
8-यातायात उपनिरीक्षक श्री सतेन्द्र तोमर द्वारा मेट्रों स्टेशन सैक्टर 52 पर ऑटो/टैम्पों/ई-रिक्शा चालकों को एकत्रित कर यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
9-यातायात उपनिरीक्षक श्री संजीव कुमार द्वारा महर्षि आश्रम पर आमजन एवं ऑटो/टैम्पों/ई-रिक्शा चालकों को एकत्रित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
10-यातायात उपनिरीक्षक श्री शाने आलम द्वारा बॉटनिकल गार्डन मैट्रों स्टेशन के सामने मार्ग पर आमजन एवं ऑटो/टैम्पों/ई-रिक्शा चालकों को एकत्रित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
11-यातायात उपनिरीक्षक श्री मनोज-02 द्वारा कस्बा कासना में आमजन एवं ऑटो/टैम्पों/ई-रिक्शा चालकों को एकत्रित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
*प्रवर्तन की कार्यवाही का विवरण -*
बिना हेलमेट – 3306
बिना सीट बेल्ट – 141
विपरीत दिशा – 244
तीन सवारी – 52
मोबाइल फोन का प्रयोग – 19
बिना डीएल – 32
दोषपूर्ण नम्बर प्लेट – 91
ध्वनि प्रदूषण – 15
वायु प्रदूषण – 84
रेड लाइट का उल्लंघन – 103
नो पार्किग – 506
अन्य – 73
कुल ई-चालान – 4683
*उपरोक्त के अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 19 वाहनों को सीज किया गया।*
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*









