Blog

जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 20 जून 2026

शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तीनों तहसीलों में कुल 145 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया

,

जबकि शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में तहसील दादरी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं अपर आयुक्त मेरठ मंडल, मेरठ ने जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं का अनुश्रवण किया। इस दौरान 81 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 07 शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासन जनता की समस्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने तथा शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मदन मोहन मणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां 07 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 57 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

Related Articles

Back to top button