Blog

उम्मीद संस्था द्वारा किसान हितैषी एवं संघर्षशील युवा नेता राजकुमार रूपवास जी को किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा संगठन का प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

डेरीमच्छा गाँव स्थित संस्था कार्यालय में फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की आवाज़ को और अधिक मजबूती से बुलंद करने की जिम्मेदारी भी है। दादरी तहसील अध्यक्ष से प्रदेश महासचिव तक का उनका सफर संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का गरीब मजदूर बेसहारा जरूर बंद प्रेरणादायक उदाहरण है।

संस्था ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं किसान नेता राजकुमार रूपबास का कहना है कि जो जिम्मेदारी मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान जी ने और संगठन के पदाधिकारी ने हरिद्वार गंगा मैया दो दिवसीय अधिवेशन वीआईपी घाट पर जो हुआ था उसमें मुझे प्रदेश महासचिव का नियुक्ति पत्र देकर जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसे ईमानदारी लग्न के साथ निभाऊंगा जितना मुझे होगा उतना में गरीब मजदूर बेसहारा लोगों लोगों की सेवा करता रहूंगा,सम्मानित के दौरान डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर रविंद्र कुमार राजेश कुमार अंकित नागर आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button