थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी की 10 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 04.05.2026 को थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त 1.अनीकेत उर्फ अंकित पुत्र विरेन्द्र सिंह 2. रतन सिंह उर्फ रवि पुत्र आनन्द सिंह को टी ब्लॉक सेक्टर-11 नोए़डा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी की 10 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी, 02 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे दोनों मिलकर पहले रैकी करते हैं तथा दिल्ली, नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को मौका पाकर चोरी कर लेते हैं। चोरी की गई मोटरसाइकिलों एवं स्कूटी को वे सेक्टर-54, नोएडा स्थित जंगल/झाड़ियों में छिपाकर खड़ी कर देते हैं तथा बाद में आवश्यकता अनुसार उन्हें एक-एक करके बाजार में जरूरतमंद व्यक्तियों को कम दामों में बेच देते हैं। प्राप्त धनराशि को वे आपस में बराबर बांटकर अपने व्यक्तिगत खर्चों में उपयोग करते हैं। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि चोरी करते समय पकड़े जाने के डर से वे अपने पास अवैध चाकू रखते हैं।









