Blog

थाना बीटा-2 पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़ के सम्बन्ध में

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 03-05-2026 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा ओमेक्स गोलचक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया, जिसपर मोटरसाइकिल सवार बदमाशो द्वारा रुकने के बजाय मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी

  • जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सोनू श्रीवास्तव पुत्र तुलसी निवासी घटकना, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर वर्तमान पता भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर के रुप में हुयी है। बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे व लूटी गयी सोने की चैन बरामद हुयी है। उपरोक्त बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश हेतु काम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है।

अभियुक्तगण शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो राह चलते व्यक्तियों से स्नैचिंग की घटनाओं को अन्जाम देते है। इनके द्वारा दिनांक 11.04.2026 को जगतफार्म मार्केट से एक महिला से चैन छीनने की घटना को अंजाम दिया गया था।

अभियुक्त का विवरण-

सोनू श्रीवास्तव पुत्र तुलसी निवासी घटकना, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर वर्तमान पता भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।

 

Related Articles

Back to top button