भीषण गर्मी में छोटे बच्चों को स्कूल बुलाना बच्चों की जान से खिलवाड़ — वेद नागर।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दादरी तहसील में गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम उपजिलाधिकारी दादरी को ज्ञापन सौंपकर नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालय तत्काल बंद करने की मांग की
वेद नागर ने कहा कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने हालात भयावह कर दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद छोटे-छोटे मासूम बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान बच्चों के स्वास्थ्य पर सीधा हमला कर रहा है। सरकार और शिक्षा विभाग आखिर किस हादसे का इंतजार कर रहे हैं?

वेद नागर ने कहा ग़रीबों के बच्चो के लिये एसी बसें नहीं तो बच्चों को मरने के लिये किया जा रहा है मजबूर उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 95 प्रतिशत विद्यालयों में न एसी की व्यवस्था है और न ही बच्चों के आने-जाने के लिए एसी बसें उपलब्ध हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे तपती गर्मी में घंटों सफर कर स्कूल पहुंचते हैं। यह शिक्षा नहीं बल्कि बच्चों को बीमार करने की व्यवस्था बन चुकी है।
वेद नागर ने कहा कि यदि भीषण गर्मी के कारण किसी भी बच्चे की तबीयत बिगड़ती है, लू लगती है या कोई अप्रिय ना होती है तो उसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी।
उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से बड़ा कोई नियम नहीं होता। जब मौसम विभाग लगातार हीटवेव की चेतावनी जारी कर रहा है तो फिर स्कूल खोलकर रखना पूरी तरह लापरवाही है। सरकार को तुरंत नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित करना चाहिए।
वेद नागर बच्चों की जान के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ में अशोक भाटी बंटी गुर्जर प्रवीन नागर मोनू भाटी विकास कुमार कूषण गौतम लक्षमण सेन लखन गुर्जर समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।*









