Blog
थाना बिसरख पुलिस द्वारा फ्लिपकार्ट के स्टोर से चोरी करने वाला एक अभियुक्त (कम्पनी कर्मचारी) गिरफ्तार, कब्जे से 05 मोबाइल फोन व 01 स्मार्ट वॉच बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 29.04.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से फ्लिपकार्ट के स्टोर से चोरी करने वाला एक अभियुक्त (कम्पनी कर्मचारी) मोहम्मद हसनत पुत्र निशार अहमद को सर्विस रोड़ ग्राम इटेडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 05 मोबाइल फोन व 01 स्मार्ट वॉच बरामद हुयी है।
अभियुक्त मोहम्मद हसनत, फ्लिपकार्ट के ग्राम इटेडा में स्थित स्टोर पर काम करता था, जिसके द्वारा स्टोर से 07 कीमती मोबाइल फोन व एक स्मार्ट वॉच को चोरी किया गया था।









