Blog

थाना जेवर पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा करातूस व 02 खोखा कारतूस बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 21.04.2026 को थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत गांव दस्तमपुर से गांव मिल्क करीमाबाद जाने वाली सड़क पर सोलर कंपनी के पास एक हाईवा और स्वीफ्ट गाड़ी के चालकों के मध्य साइड न देने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें स्वीफ्ट कार में सवार दो लोगों द्वारा हाईवा चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए अवैध तमंचा से फायर कर दिया गया। इस घटना के संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार थाना जेवर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही का विवरण-

दिनांक 23/04/2026 को थाना जेवर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से विवेचना के दौरान उक्त घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्त 1.निगम पुत्र ऋषि पाल 2.मनीष पुत्र धीरेंद्र सिंह को खुर्जा अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक स्वीफ्ट गाड़ी नम्बर UP16EE2404 तथा अभियुक्त मनीष के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तंमचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

अभियुक्तों का विवरण-

1.निगम पुत्र ऋषि पाल निवासी ग्राम थोरा, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर।

2.मनीष पुत्र धीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बादशाहपुर पचगई, थाना शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर।

 

Related Articles

Back to top button