
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 22.04.2026 को वादी (सहायक प्रबन्धक जेवर टोल प्लाजा यमुना एक्सप्रेस-वे) द्वारा थाना दनकौर पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि दिनांक 21.04.2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे के रैप टोल बूथ पर आकर टोल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए टोल कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 93/26 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 23.04.2026 को थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से उपरोक्त मुकदमा में वांछित 02 अभियुक्त 1.आजाद खान पुत्र शौकत खान 2.सलमान वर्ष पुत्र इदरीश को चपरगढ़ टोल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गाड़ी रजि नं0 UP16DZ3007 बरामद की गयी है।









