जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 79 शिकायतें दर्ज, 05 का मौके पर निस्तारण
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 23 मार्च, 2026
जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों जेवर, दादरी एवं सदर में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 79 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 05 शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

तहसील दादरी में उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 71 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी दादरी ने जनसामान्य की शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय सत्यापन कर समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल, तहसीलदार दादरी प्रतीक चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील जेवर में
उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 07 शिकायतें दर्ज की गई, वहीं तहसील सदर में उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 01 शिकायतें प्राप्त हुई।









