Blog

मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज़ 5 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

थाना दादरी कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत देवी कथा कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े पम्पलेट वितरित किए गए तथा उन्हें अपने अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस विभाग ने संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।

Related Articles

Back to top button