Blog

जनपद में एलपीजी के व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध चल रहा सघन जांच अभियान

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 14 मार्च, 2026

जनपद में एलपीजी गैस के व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित उपजिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बांट माप विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है।

इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि विगत दिवस गठित टीमों द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर जांच की गई। जांच के दौरान तहसील दादरी अन्तर्गत संचालित गैस एजेंसी क्रमशः मै० रूपवास इण्डेन ग्रामीण वितरक, रूपवास मै० राघव भारत गैस एजेंसी, चिटहेरा नगर नोएडा में मै० धनपाल भारत गैस एजेंसी, सैक्टर-122 मै० हैप्पी भारत गैस, निठारी मै० आराधिका इण्डेन, सैक्टर-54 व तहसील जेवर इण्डेन गैस एजेंसी, नगर पंचायत जेवर की जांच की गयी। जांच में उपरोक्त गैस एजेंसियों पर एल०पी०जी० गैस सिलेण्डर की उपलब्धता पर्याप्त संख्या में पायी गयी तथा एजेंसियों पर पैसो, वेट तथा मेजरमैन्ट आदि लाईसेंस अद्यतन पाये गये। उक्त के अतिरिक्त टीमों द्वारा तहसील जेवर अन्तर्गत मै० जेवर फिलिंग स्टेशन की जांच की गयी। जांच के समय पेट्रोल पम्प पर पैसो, वेट तथा मेजरमैन्ट आदि लाईसेंस अद्यतन पाये गये व स्वच्छ पेय जल, हवा एवं शौचालय साफ सुथरे पाये गये। सभी पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल एवं डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में उपरोक्तानुसार जांच अभियान निरंतर संचालित किया जाता रहेगा, ताकि एलपीजी एवं पेट्रोलियम उत्पादों के वितरण में पारदर्शिता तथा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button