
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 25.12.2025 को वादी द्वारा थाना दनकौर पर आकर सूचना दी गयी कि अभियुक्त राजेश द्वारा मकान बेचने के लिए वादी से 11 लाख रुपये लिये गये थे, परन्तु अभियुक्त द्वारा वादी को मकान नही दिया गया जिस पर वादी अपने पैसे वापस लेने हेतु अपने अन्य साथी के साथ ग्राम झालड़ा पहुँचा तो अभियुक्त राजेश व उसके साथियों द्वारा वादी व उसके साथी पर हमला करते हुए उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 358/25 धारा 316(2),109,352,351(3),324(4),115(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 02.03.2025 को थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से उपरोक्त मुकदमा में वांछित अभियुक्त सुधीर उर्फ कदीरा पुत्र राजपाल को उसके निवास स्थान ग्राम झालड़ा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशादेही पर झालडा पावर हाउस के पास खेत की मेड के पास से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बरामद किया गया है। अन्य गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।









