थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान मारपीट की घटना करने वाले 02 वांछित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 24.01.2026 को वादी श्री देवेन्द्र पुत्र देशराज निवासी ग्राम जगनपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर द्वारा थाना दादरी पर तहरीर देकर अभियुक्तगण द्वारा वादी व वादी के परिवारिजनो के साथ जान से मारने की मंशा से हमला करना, गाली गलौच करते हुये मारपीट करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0040/2026 धारा-191(2)/191(3)/190/61(2)/109/130/115(2)/352/351(2)/324(2)/110 बीएनएस व 07 सीएल एक्ट पंजीकृत कराया गया था ।
*कार्यवाही का विवरण*
दिनांक 24.01.2026 को वादी श्री देवेन्द्र पुत्र देशराज निवासी ग्राम जगनपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर द्वारा थाना दादरी पर तहरीर देकर अभियुक्तगण द्वारा वादी व वादी के परिवारिजनो के साथ जान से मारने की मंशा से हमला करना, गाली गलौच करते हुये मारपीट करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0040/2026 धारा-191(2)/191(3)/190/61(2)/109/130/115(2)/352/351(2)/324(2)/110 बीएनएस व 07 सीएल एक्ट पंजीकृत कराया गया था । दिनांक 30.01.2026 को थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर 02 वांछित/अभियुक्तगण 01-मनवीर उर्फ जीते पुत्र अजयपाल निवासी ग्राम जगनपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर उम्र 48 वर्ष 02- विजेन्द्र पुत्र कृष्ण निवासी ग्राम जगनपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर उम्र 38 वर्ष को रामगढ अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पूर्व में उपरोक्त घटना मे संलिप्त 07 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।









