Blog

आज दिनांक 25/01/2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जमशेदपुरा, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर में पैसों के लेन–देन को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो रहा है।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचा तो प्रथम पक्ष से 1- राहुल पुत्र धर्मवीर उम्र करीब 41 वर्ष निवासी ग्राम जमशेदपुरा तथा द्वितीय पक्ष से 2- सोनू पुत्र रणवीर सिंह उम्र करीब 26 वर्ष व 3- दिनेश कुमार पुत्र रणवीर सिंह उम्र करीब 32 वर्ष निवासीगण ग्राम जमशेदपुरा आपस में वाद–विवाद कर रहे थे। दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया गया, परंतु दोनों पक्ष नहीं माने तथा उत्तेजित अवस्था में थे। मौके पर गांव के अन्य लोग भी एकत्रित होने लगे, जिससे शांति भंग होने की पूर्ण संभावना थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई तथा अभियुक्तगण को श्रीमान कार्यपालक मजिस्ट्रेट दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button