
कार्यवाही का विवरण-
थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा दिनांक 20/21-01-2026 को संकलित सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये पेटीएम पेमेन्ट बैंक के खातो में विभिन्न शिकायतो में फ्रीज/लीन किये गये खातो को बिना किसी की अनुमति के कम्प्यूटर डाटा चोरी कर खातो को डीफ्रीज कराकर 29,97,059/- रुपए को धोखाधडी पूर्वक रिलीज कराने वाले 02 शातिर साइबर अपराधियो को क्रमशः जयपुर(राजस्थान) व नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 30/08/2024 को थाना स्थानीय पर लिखित सूचना देकर मु0अ0सं0 88/2024 धारा 316(5) बीएनएस व 66,66 सी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। घटना क्रम के अनुसार वादी की पेटीएम पेमेंट बैंक कम्पनी में कार्यरत कर्मचारियो द्वारा बैंक खातों में विभिन्न शिकायतो में फ्रीज पडी धनराशि को बिना किसी लॉ इनफोर्समेंट एजेन्सी/मा0 न्यायालय की अनुमति/आदेश के बेइमानी पूर्वक डीफ्रीज कराकर 29,97,059,की धनराशि रिलीज करा दी गयी थी। मुकदमा उपरोक्त में 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है।









