Blog

भाजपा सरकार में हो रहा है आम जनता का उत्पीड़न : सुधीर भाटी सपा ने किया पीडीए जन पंचायत का आयोजन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी/ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी द्वारा गांव नूरपुर में समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश सचिव एडवोकेट अबरार राणा के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर, पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक एवं महिलाओं सहित आम जनता का उत्पीड़न हो रहा है।

भाजपा सरकार में जनता के हितों की बात अपराध बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते आम जनता परेशान है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है और कहा कि कहा कि सपा सरकार कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत काम किया था । लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश में विकास पूरे तरह से ठहर गया है।

भाजपा केवल अपने राजानैतिक हित के देश के सौहार्द को खराब कर एकता और भाईचारा को खत्म करने का काम कर रही है। इस मौके पर मुख्य रुप से इन्दर प्रधान, परमेन्द्र भाटी, मुकेश सिसोदिया, श्याम सिंह भाटी, राजू नंबरदार, हरवीर प्रधान, विजेंद्र नागर, प्रशांत भाटी, मोहित नागर, खुर्शीद राणा, मंसूर रिजवी, रिजवान, दिलाशाद, सलीम, राजेश बैसला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button