थाना फेस-1 पुलिस द्वारा फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 05 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 01 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, 01 प्रिंटर मशीन, 45 कॉल डाटा शीट बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 16.01.2026 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट तथा बीमा पॉलिसी को कम समय में मेच्योर कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 05 साइबर अभियुक्तों 1- अनुज पुत्र रामविलास 2- राकेश कुमार पुत्र रामकुमार 3- मनीष मंडल पुत्र सोहन मंडल 4- शुभम सक्सेना पुत्र प्रदीप कुमार 5- शहजाद अहमद पुत्र सईद अहमद को डी-16, सेक्टर-6, नोएडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 लैपटॉप, 07 स्मार्ट मोबाइल फोन, 09 की-पैड मोबाइल फोन, 01 प्रिंटर मशीन एवं 45 कॉल डाटा शीट बरामद की गई हैं। साथ ही साइबर अपराध/ठगी से संबंधित 04 बैंक खातों (जिनमें लगभग 80 लाख रुपये) को फ्रीज कराया गया है।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे आमजन को लैप्स बीमा पॉलिसी के रुपये वापस दिलाने तथा लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे तथा प्राप्त धनराशि को फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कराते थे। अभियुक्तगण 5,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक का निवेश कराकर लोगों से ठगी करते थे तथा उक्त धनराशि को निकालकर आपस में बाँट लेते थे। कॉलर को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से रियल एस्टेट में निवेश एवं बीमा पॉलिसी को कम समय में मेच्योर कराकर धनराशि वापस दिलाने का झांसा दिया जाता था। बरामद लैपटॉप से ठगी से संबंधित डाटा शीट प्राप्त हुई हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों से संबंधित शिकायतें NCRP पोर्टल पर दर्ज होना पाया गया है।









