श्री बालाजी एन्क्लेव सेक्टर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सफल, RWA अध्यक्ष ओमवीर आर्य की सराहनीय पहल
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी। समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन को सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री बालाजी एन्क्लेव सेक्टर, दादरी की RWA कार्यकारिणी द्वारा वेदांश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं हार्ट सेंटर, दादरी के सहयोग से 14 दिसंबर 2025, रविवार को एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन श्री बालाजी एन्क्लेव सेक्टर के पार्क में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया, जिसमें सैकड़ों सेक्टरवासियों ने भाग लिया।
इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के प्रमुख सूत्रधार एवं मार्गदर्शक RWA अध्यक्ष ओमवीर आर्य एडवोकेट रहे, जिनके नेतृत्व में यह शिविर अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रूप से संपन्न हुआ। ओमवीर आर्य ऐडवोकेट, ने कहा कि बदलते मौसम में विशेषकर हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है, और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सेक्टरवासियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी आह्वान किया।
शिविर में रक्तचाप (BP), रक्त शर्करा (शुगर), हृदय संबंधी ECG, वजन-ऊँचाई एवं BMI, ऑक्सीजन लेवल (SpO2), नाड़ी एवं शरीर के तापमान की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। वेदांश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की अनुभवी मेडिकल टीम ने सभी जांचें आधुनिक मशीनों द्वारा कीं। डॉक्टरों ने इस मौसम में हृदय स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता पर बल दिया।
इस अवसर पर ओमवीर आर्य एडवोकेट के साथ विनोद अधाना, राजकुमार आर्य ऐडवोकेट, किरणपाल नागर, विनोद नागर एडवोकेट, रमेश बंसल (कोषाध्यक्ष), वेदांश हॉस्पिटल रेज़िडेंट मेडिकल ऑफिसर – डॉ. रमन अत्री, नर्सिंग स्टाफ़ – आशिमा, वर्षा, यतेंद्र , मार्केटिंग टीम: वैभव और विनीत, मनोज भाटी एडवोकेट, रणवीर टाइगर, मनोज गोयल, कंची वर्मा,गजेपाल फौजी, योगेश भाटी (सुपरवाइजर), राकेश एवं छोटेलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह शिविर न केवल स्वास्थ्य लाभ का माध्यम बना, बल्कि RWA अध्यक्ष ओमवीर आर्य के नेतृत्व में सामाजिक एकजुटता और जनकल्याण की भावना को भी सशक्त करता दिखाई दिया।









